महाराष्ट्रः बंद कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक, आग बुझाने का काम जारी
By अनिल शर्मा | Published: January 17, 2022 09:43 AM2022-01-17T09:43:43+5:302022-01-17T09:55:24+5:30
ठाणे नगर निगम ने कहा है कि हालांकि आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची।
भिवंडीः यहां के काजी परिसर में एक बंद कपड़े की फैक्ट्री में कल रात भीषण आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग काफी भीषण थी। ठाणे नगर निगम ने कहा है कि हालांकि आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक के बाद एक आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। इस महीने में ये तीसरी आग की घटना है। इसी महीने के शुरुआती हफ्ते में आग की दो घटनाएं हुईं। 10 जनवरी को मुंबई के भायखला में एक गोदाम में आग लग लगने की घटना हुई थी। हालांकि इसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ। भायखला में मुस्तफा बाजार के पास स्थित गोदाम में आग लगने की घटना सुबह हुई थी। अधिकारियों ने बताया था कि दमकल की आठ गाड़ियों द्वारा लगभग पांच घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
वहीं 3 जनवरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके में लकड़ी के कबाड़ की एक दुकान में आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया था कि आग, असल्फा मोहल्ले के सुंदरबाग इलाके में डी सिल्वा परिसर स्थित एक दुकान में सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी। दमकल विभाग की कम से कम आठ गाड़ियों तथा पानी के टैंकर को मौके पर भेजा गया।
भिवंडी के काजी परिसर में एक बंद कपड़े की फैक्ट्री में कल रात भीषण आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जल गई। आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है, दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है: ठाणे नगर निगम, महाराष्ट्रpic.twitter.com/wnk9m325O3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2022
इससे पहले पिछले साल के दिसंबर में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। गौरतलब है कि आग लगने की सभी घटनाओं में कारणों का पता नहीं चल पाया। इन आग की घटनाओं में कोरोड़ों का नुकसान हुआ।