महाराष्ट्रः बंद कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक, आग बुझाने का काम जारी

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2022 09:55 IST2022-01-17T09:43:43+5:302022-01-17T09:55:24+5:30

ठाणे नगर निगम ने कहा है कि हालांकि आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची।

Maharashtra Massive fire broke out in a closed cloth factory property worth crores burnt down fire extinguishing work continues | महाराष्ट्रः बंद कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक, आग बुझाने का काम जारी

महाराष्ट्रः बंद कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक, आग बुझाने का काम जारी

Highlightsमहाराष्ट्र में एक के बाद एक आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं इस महीने में ये तीसरी आग लगने की घटना है

भिवंडीः यहां के काजी परिसर में एक बंद कपड़े की फैक्ट्री में कल रात भीषण आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग काफी भीषण थी। ठाणे नगर निगम ने कहा है कि हालांकि आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक के बाद एक आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। इस महीने में ये तीसरी आग की घटना है। इसी महीने के शुरुआती हफ्ते में आग की दो घटनाएं हुईं। 10 जनवरी को मुंबई के भायखला में एक गोदाम में आग लग लगने की घटना हुई थी। हालांकि इसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ। भायखला में मुस्तफा बाजार के पास स्थित गोदाम में आग लगने की घटना सुबह हुई थी। अधिकारियों ने बताया था कि दमकल की आठ गाड़ियों द्वारा लगभग पांच घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

वहीं 3 जनवरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके में लकड़ी के कबाड़ की एक दुकान में आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया था कि आग, असल्फा मोहल्ले के सुंदरबाग इलाके में डी सिल्वा परिसर स्थित एक दुकान में सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी। दमकल विभाग की कम से कम आठ गाड़ियों तथा पानी के टैंकर को मौके पर भेजा गया। 

इससे पहले पिछले साल के दिसंबर में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। गौरतलब है कि आग लगने की सभी घटनाओं में कारणों का पता नहीं चल पाया। इन आग की घटनाओं में कोरोड़ों का नुकसान हुआ।

Web Title: Maharashtra Massive fire broke out in a closed cloth factory property worth crores burnt down fire extinguishing work continues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे