लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र:कई पेट्रोल पंप डीलर ने टीकाकरण प्रमाणपत्र की जांच के लिए कर्मी मुहैया कराने की मांग की

By भाषा | Updated: November 11, 2021 11:30 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 11 नवंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कई पेट्रोल पंप डीलर ने मांग की है कि जिला प्रशासन उन्हें पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच करने के लिए अतिरिक्त कर्मी मुहैया कराए।

दरअसल जिलाधिकारी ने केवल उन लोगों को ईंधन देने का निर्देश दिया है, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली है।

‘औरंगाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन’ के सचिव अकील अब्बास ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि जिला प्रशासन को पेट्रोल पंप पर टीकाकरण केन्द्र खोलने चाहिए और वे इसके लिए ढांचागत सुविधाएं देने के लिए तैयार हैं।

औरंगाबाद के जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने मंगलवार रात एक आदेश में पेट्रोल पंप अधिकारियों को लोगों को ईंधन देने से पहले उनका टीकाकरण प्रमाणपत्र देखने का निर्देश दिया था।

आदेशानुसार, अगर किसी व्यक्ति ने टीके की एक भी खुराक ना ली हो तो पेट्रोल पंप कर्मचारी उसे नजदीकी टीकाकरण केन्द्र की जानकारी दे।

अब्बास ने कहा, ‘‘ यह एक मुश्किल काम है। हर व्यक्ति अपने साथ टीकाकरण प्रमाणपत्र लेकर नहीं चलता। मेरा सुझाव है कि पेट्रोल पंप पर ही टीकाकरण केन्द्र शुरू कर दिया जाए। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बिना टीका लगाए ईंधन भरवाने आए तो उसे उसी समय टीका लगाया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि वे टीके रखने के लिए प्रशीतन भंडारण (कोल्ड स्टोरेज) की सुविधा भी मुहैया कराएंगे।

अब्बास ने कहा, ‘‘ हम बुनियादी ढांचा भी मुहैया कराने को तैयार हैं और जिलाधिकारी से अनुरोध करते हैं कि टीकाकरण प्रमाणपत्र की जांच करने के लिए प्रशासन अतिरिक्त कर्मी मुहैया कराए।’’

उन्होंने पेट्रोल पंप पर आने वाले सभी लोगों से भी प्रमाणपत्र साथ लाने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह