लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : समुदाय में टीके को लेकर झिझक दूर करने के लिए आगे आए कई मुस्लिम नेता

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:44 IST

Open in App

जालना, 27 जून महाराष्ट्र के जालना जिले में कई प्रमुख मुस्लिम लोग समुदाय में कोविड-19 टीके को लेकर व्याप्त झिझक को दूर करने के लिए सामने आए हैं। इनमें प्रमुख स्थानीय नेता इकबाल पाशा, मौलवी हफीज जुबैर और जमात-ए-इस्लामी के नेता शेख मुजीब शामिल हैं।

पाशा ने रविवार को कहा कि महामारी से मुकाबला करने के लिये लोगों को विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीका लगाने का फैसला उतना ही आसान है, जितना तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास जाने का निर्णय।

जुबैर ने कहा कि वह लगातार अपनी तकरीरों में कह रहे हैं कि टीका नहीं लगवाने से वे अन्य को भी संक्रमित कर सकते हैं।

जमात-ए-इस्लामी के मुजीब ने कहा कि उनका संगठन टीकाकरण को लेकर पैदा हुई भ्रांतियों को दूर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है।

पेशे से डॉक्टर सादात खान ने दावा किया कि दुर्भाग्य से सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित अप्रमाणित खबरें लोगों में टीकाकरण के प्रति झिझक पैदा कर रही हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने राज्य हज समितियों, वक्फ परिषदों आदि के साथ मिलकर ‘जान है तो जहान है’ अभियान की शुरुआत की थी, ताकि समुदाय के लोगों की कोविड-19 टीकाकरण के प्रति झिझक को दूर किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग