लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:10 IST

Open in App

मुंबई, तीन जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकांपा प्रमुख शरद पवार और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रख्यात समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 189वीं जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ठाकरे ने कहा कि परिवार एवं समाज महिला शिक्षा के माध्यम से ही प्रगतिशील आदर्शों का रास्ता बना सकता है, जिसके लिए ''महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को कड़े संघर्ष, दर्द एवं कठिनाइयों से गुजरना पड़ा।''

राज्य ने फुले की जयंती को ''महिला शिक्षा दिवस'' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, इसके तहत जागरुकता फैलाने के वास्ते विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पवार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने पति की मौत के बाद भी ''नारी मुक्ति'' की मशाल को आगे बढ़ाया।

विपक्ष के नेता फडणवीस ने ट्वीट करके सावित्रीबाई को ''नारी मुक्ति का प्रतीक'' करार दिया।

इस बीच, राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिला योजना समितियों के फंड का तीन फीसदी हिस्सा महिला एवं बाल विकास कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले