लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंडिमंडल विस्तार: कांग्रेस के पूर्व नेता विखे पाटिल को मिला आवास विभाग

By भाषा | Updated: June 17, 2019 04:03 IST

पाटिल की आवास मंत्री के तौर पर नियुक्ति को फड़वीस के राजनीतिक दांव के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि पूर्व में विपक्ष के नेता के तौर पर पाटिल आवास विभाग से जुड़े मुद्दों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

Open in App

कांग्रेस के पूर्व नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के हिस्से महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में आवास विभाग आया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल एवं विस्तार किया। राकांपा के पूर्व नेता जयदत्त क्षीरसागर को रोजगार गारंटी एवं बागवानी मंत्रालय दिया गया है। वह पिछले महीने शिवसेना में शामिल हुए थे।

पाटिल की आवास मंत्री के तौर पर नियुक्ति को फड़वीस के राजनीतिक दांव के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि पूर्व में विपक्ष के नेता के तौर पर पाटिल आवास विभाग से जुड़े मुद्दों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। विखे पाटिल और क्षीरसागर दोनों ही फिलहाल न तो राज्य विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के। ये दोनों ही छह महीने के लिए मंत्री पद संभाल सकते हैं।

इन छह महीनों के भीतर उन्हें किसी एक सदन के लिए निर्वाचित होना होगा। हालांकि राज्य विधानसभा के चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होने वाले हैं इसलिए ये मंत्री मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल तक अपने-अपने पद पर बने रह सकते हैं।

मौजूदा शिक्षा मंत्री भाजपा के विनोद तावड़े के लिए झटके के तौर पर देखे जा रहे इस कदम के तहत उनके संगठनात्मक सहयोगी एवं भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार को स्कूल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सौंपे गए हैं।

संभाजी पाटिल निलांगेकर को खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं कौशल विकास मंत्री बनाए जाने के बाद श्रम मंत्रालय का प्रभार संजय कुटे को सौंपा गया है। सांगली के विधायक सुरेश खड़े को सामाजिक न्याय विभाग दिया गया है। वहीं अनिल बोंडे और अशोक उइके को क्रमश: कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्रालय सौंपा गया है। शिवसेना के तानाजी सावंत को जल संरक्षण विभाग सौंपा गया है। 

टॅग्स :कांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह