लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : औरंगाबाद शहर में व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या

By भाषा | Updated: January 15, 2021 15:06 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 15 जनवरी महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक शराब दुकान के पास तीन अज्ञात लोगों ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नगर चौक पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात औरंगपुरा के पिया मार्केट इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि समीर खान नाम का व्यक्ति वहां एक शराब दुकान में गया था, जहां किसी कारणवश उसकी अज्ञात आरोपियों से कहा-सुनी हो गई और आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि खान के साथ वहां गया एक अन्य व्यक्ति हमले में घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र