महाराष्ट्र: कल्याण के एक फ्लैट में व्यक्ति मृत पाया गया, पत्नी एवं बेटा घायल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:27 IST2021-12-12T19:27:16+5:302021-12-12T19:27:16+5:30

Maharashtra: Man found dead, wife and son injured in a flat in Kalyan | महाराष्ट्र: कल्याण के एक फ्लैट में व्यक्ति मृत पाया गया, पत्नी एवं बेटा घायल

महाराष्ट्र: कल्याण के एक फ्लैट में व्यक्ति मृत पाया गया, पत्नी एवं बेटा घायल

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 दिसंबर ठाणे जिले के कल्याण इलाके के एक फ्लैट में 55 वर्षीय एक व्यक्ति रविवार को मृत पाया गया और उसकी पत्नी एवं बेटे खून से लथपथ घायल अवस्था में पाए गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रमोद बानेरिया के रूप में की गई है, जो रेलवे का एक सेवानिवृत्त कर्मी था। घायलों की पहचान प्रमोद की पत्नी कुसुम (45) और बेटे लोकेश (27) के रूप में की गई है।

एमएफसी (महात्मा फुले चौक) थाना के निरीक्षक प्रदीप पाटिल ने कहा, ‘‘यह फ्लैट चिकनघर में स्थित है। पड़ोसियों ने घटना के बारे में दोपहर करीब एक बजे जानकारी दी। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि प्रमोद ने अपनी पत्नी और बेटे पर हमला किया और इसके बाद आत्महत्या कर ली। कुसुम और लोकेश को मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Man found dead, wife and son injured in a flat in Kalyan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे