लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अवैध रूप से कोविड-19 रोधी टीका बेचने के आरोप में व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:26 IST

Open in App

औरंगाबाद, नौ अगस्त महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक व्यक्ति को औरंगाबाद जिले के साजापुर क्षेत्र में अवैध रूप से कोविड-19 रोधी टीका बेचने के आरोप में सोमवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी वालुज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 20-25 किलोमीटर दूर एक कमरे में टीके की खुराक बेच रहा था।

उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। एमआईडीसी वालुज पुलिस थाने के निरीक्षक मधुकर सावंत ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमने कोविशील्ड टीके की एक खाली शीशी तथा नई और इस्तेमाल की हुई सिरिंज बरामद की है। हमने 10 लोगों की एक सूची बरामद की है जिनको उसने टीका लगाया। जांच में पता चला है कि वह यहां औद्योगिक क्षेत्र में ठेकेदारों से संपर्क करता था और 300 रुपये प्रति खुराक की दर से टीका लगाता था।”

सावंत ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू