लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : नागपुर में संपत्ति विवाद को लेकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:34 IST

Open in App

नागपुर, 10 अक्टूबर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में किरायेदार के साथ संपत्ति विवाद से परेशान होकर 46 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मुकेश रिजवानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 45 वर्षीय राजेश नमोमल सेतिया और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुकेश ने छह अक्टूबर को कस्तूरबा नगर इलाके में स्थित अपने घर पर पंखे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।

जरीपटका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुकेश ने अपने घर के दो कमरे राजेश को किराए पर दिए थे। राजेश ने किराया देना बंद कर दिया था, इस पर मकान मालिक मुकेश रिजवानी बार-बार उसे जगह खाली करने के लिए कहता था। लेकिन, राजेश, मुकेश को गाली देने के साथ ही उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था।’’

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सितंबर 2019 में राजेश ने मकान खाली करने के ऐवज में मुकेश से 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसके बाद मुकेश ने राजेश को 60 हजार रुपये दिए भी थे।

इसके बावजूद राजेश लगातार मुकेश को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर मुकेश ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने राजेश और उसके भाई के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा