महाराष्ट्र: ‘केवाईसी’ धोखाधड़ी मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2021 12:18 IST2021-11-11T12:18:00+5:302021-11-11T12:18:00+5:30

Maharashtra: Man arrested in 'KYC' fraud case | महाराष्ट्र: ‘केवाईसी’ धोखाधड़ी मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र: ‘केवाईसी’ धोखाधड़ी मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई, 11 नवंबर मुंबई में साइबर पुलिस ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को केवाईसी विवरणों को अद्यतन करने के नाम पर लोगों के साथ संदिग्ध लिंक साझा करने और उससे मिली जानकारी के आधार पर उनके बैंक खातों से पैसा निकालने के मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोहराब अंसारी लोगों के मोबाइल नंबर पर संदिग्ध लिंक वाला संदेश भेजता था। संदेश में प्राप्तकर्ता से कहा जाता था कि उनका बैंक खाता बंद कर दिया गया है और उनसे संदेश में प्राप्त लिंक पर ‘ग्राहक जानकारी’ (केवाईसी) अद्यतन करने को कहा जाता था।

आरोपी ने इस साल अगस्त से इस तरह के 3,500 संदेश भेजे थे। इस जाल में फंसने वाले लोग जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते थे, तो उनके स्क्रीन पर मूल वेबसाइट की नकल कर तैयार की गई वेबसाइट खुलती थी। पीड़ितों द्वारा वहां दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी उनके खाते से धन निकाल लेता था।

अधिकारी ने बताया कि अंसारी बिहार और झारखंड से काम करनेवाले एक बड़े गिरोह का हिस्सा है। इस गिरोह ने इस तरह कई लोगों से धोखाधड़ी की है। पुलिस ने अंसारी के पास से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन समेत अन्य चीजें जब्त की। आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Man arrested in 'KYC' fraud case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे