महाराष्ट्र: किशोरी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2021 21:32 IST2021-11-28T21:32:39+5:302021-11-28T21:32:39+5:30

Maharashtra: Man arrested for raping teenager | महाराष्ट्र: किशोरी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र: किशोरी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, 28 नवंबर मुंबई के मानखुर्द की 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में कल्याण निवासी एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मनपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 30 अक्टूबर को किशोरी से उसकी मां को एनडीपीएस कानून मामले में जमानत दिलाने का वादा करके दोस्ती करने के बाद बलात्कार किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता द्वारा शनिवार को शिकायत दर्ज कराने के बाद, व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Man arrested for raping teenager

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे