महाराष्ट्र: किशोरी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2021 17:35 IST2021-11-28T17:35:55+5:302021-11-28T17:35:55+5:30

Maharashtra: Man arrested for raping teenager | महाराष्ट्र: किशोरी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र: किशोरी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे(महाराष्ट्र), 28 नवंबर कल्याण के कोनगांव में एक किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि विनेश डोंगरदिवे पर इस साल जून से नवंबर के बीच 17 वर्षीय एक किशोरी का अपहरण करने और फिर कल्याण, अहमदनगर और जलगांव में कई बार बलात्कार करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि उक्त किशोरी गर्भवती है।

उन्होंने कहा कि विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने में शनिवार को दर्ज की गई एक शिकायत के आधार पर, डोंगरदिवे को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Man arrested for raping teenager

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे