लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: प्रेमिका की सौतेली मां की हत्या के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2021 12:51 IST

Open in App

ठाणे, 15 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव से 24 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका की सौतेली मां की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 39 वर्षीय पीड़िता का क्षत-विक्षत शव 10 जुलाई को कल्याण तालुका के गुरावली गांव में एक नदी के समीप से मिला।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला की बेटी के प्रेमी समीर दल्वी ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर शव को नदी किनारे की झाड़ियों में फेंक दिया था। महिला को उनके प्रेम संबंध पर आपत्ति थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़िता को जन्मदिन की बधाई देने उसके घर गया था लेकिन उसने उसकी मौजूदगी पर आपत्ति जताई और कहा कि वह उसकी बेटी के लायक़ नहीं है। इसको लेकर नाराज व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे मारने का षडयंत्र रचा और चार जुलाई को उसकी हत्या कर दी।

शव बरामद होने के बाद दल्वी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक स्थानीय अदालत ने उसे 17 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह