लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : महिला मित्र की हत्या कर फ्लैट की दीवार में उसका शव छिपाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:03 IST

Open in App

पालघर, 16 जनवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक महिला की हत्या के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति और उस महिला के बीच संबंध थे और उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर उसके शव को अपने फ्लैट की दीवार में छिपा दिया था।

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी ने 32 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी।

इसमें बताया गया कि प्रथम दृष्टया ऐसा अनुमान है कि महिला की हत्या पिछले वर्ष अक्टूबर में की गई तथा उसका कंकाल वनगांव गांव में स्थित आरोपी के फ्लैट से बरामद हुआ।

विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘आरोपी के महिला के साथ पांच साल से संबंध थे। महिला अंतिम बार, 21 अक्टूबर को आरोपी के साथ नजर आई थी।’’

महिला के परिजनों ने जब आरोपी से उसके बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गुजरात के वापी गई हुई है।

महिला के नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है