लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार गठन पर जारी गतिरोध के बीच की कांग्रेस विधायकों से मुलाकात

By भाषा | Updated: November 10, 2019 14:13 IST

Mallikarjun Kharge: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की पार्टी विधायकों से मुलाकात

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने जयपुर में की महाराष्ट्र के कांग्रेसी विधायकों से मुलाकातरिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेसी विधायकों ने जताई सरकार में शामिल होने की हिस्सा

मुम्बई: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानिकराव ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पार्टी के रुख को तय करने के लिए कांग्रेस के महासचिव खड़गे ने पार्टी विधायकों से अनौपचारिक रूप से मुलाकात की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेसी विधायकों ने खड़गे से सरकार का हिस्सा बनने और शिवसेना को समर्थन देने की इच्छा जताई है। ठाकरे ने कहा, ‘‘खड़गे विधायकों के रुख से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे।’’

अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट जैसे वरिष्ठ नेताओं सहित सभी 44 विधायक महाराष्ट्र में सरकार बनाने के गतिरोध के मद्देनजर खरीद फरोख्त का शिकार होने के डर से कांग्रेस शासित राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक रिसॉर्ट में ठहरे हैं। राज्य में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की गई थी।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटें और शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। वहीं राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है।

शिवसेना इस पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती है, लेकिन भाजपा इस पर तैयार नहीं है। 

टॅग्स :कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी