लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः अब्दुल सत्तार के इस्तीफे से महा विकास अघाड़ी की फजीहत, फड़नवीस बोले- ठाकरे सरकार का पतन शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 14:25 IST

उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुए पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सका। 

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि उद्धव सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के पास ज्यादा कोटा नहीं है और सबका ख्याल रखना है।

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 28 नवम्बर को शपथ ली थी। इसके बाद 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुए पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सका। महाराष्ट्र में सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों में मंत्रालय बंटवारे को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिवसेना नेता और राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो विभागों के आवंटन से नाराज चल रहे हैं।

सत्तार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि उद्धव सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'यह उद्धव सरकार के पतन की शुरुआत है। अब्दुल सत्तार के साथ धोखा हुआ था। सरकार में सभी को मलाईदार मंत्रालय चाहिए। शिवसेना ने धोखा देने का काम किया। अब सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है।'

दूसरी तरफ शिवेसना स्थिति को संभालने में लगी है। शिवसेना के संजय राउत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्तार के इस्तीफे की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जहां तक बात है नाराजगी की तो कहा जा रहा है कि वो राज्यमंत्री हैं और कैबिनेट मंत्री बनना चाहते हैं। शिवसेना के पास ज्यादा कोटा नहीं है और सबका ख्याल रखना है।

अब्दुल सत्तार के बेटे समीर सत्तार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में सिर्फ अब्दुल सत्तार ही सही बात कर सकते हैं।

 महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन साझीदार राकांपा ने शनिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे नीत सरकार कुछ नए विभाग बनाने पर विचार कर रही है, इसलिए मंत्रियों को विभागों का बंटवारे करने में समय लग रहा है। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की इन खबरों के मद्देनजर यह बयान दिया, जिनमें दावा किया गया है कि तीनों सत्तारूढ़ दलों के बीच विभागों के बंटवारे पर मतभेद के कारण आवंटन में देरी हो रही है। मलिक ने कहा कि विभागों का आवंटन सोमवार को किए जाने की संभावना है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों