लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ने प्रधान न्यायााधीश के नागपुर आवास की सुरक्षा के लिए 1.77 करोड़ रुपये का प्रावधान किया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:31 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने देश के प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे के नागपुर आवास के अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के लिए 1.77 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है ।

राज्य विधानसभा में सोमवार को पेश कानून और न्यायपालिका विभाग की पूरक मांगों में यह प्रावधान किया गया। पूरक मांगों के दस्तावेज में प्रावधान के लिए कोई कारण नहीं बताया गया है ।

नागपुर न्यायमूर्ति बोबडे का गृहनगर है।

राज्य के लोक निर्माण विभाग की मांगों में 5.75 करोड़ रुपये राजभवन में निर्माण और संबंधित कार्यों तथा न्यायाधीशों के रिहायशी परिसरों में निर्माण और संबंधित कार्यों के लिए 6.16 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

राज्य सरकार ने सोमवार को विधानसभा में 21,992.50 करोड़ रुपये की पूरक मांगों का प्रस्ताव रखा। इसमें प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत के लिए 2211 करोड़ रुपये का आवंटन किया है और 22 करोड़ रुपये कोविड-19 टीका को लेकर वातानुकूलित सुविधाओं की व्यवस्था के लिए निर्धारित किया गया है। राज्य के खर्च को पूरा करने के लिए पूरक मांगों में अतिरिक्त आवंटन की व्यवस्था की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है