महाराष्ट्र: लेफ्टिनेंट जनरल पराशर ने नागपुर और वर्धा में सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:16 IST2021-09-20T16:16:35+5:302021-09-20T16:16:35+5:30

Maharashtra: Lt Gen Parashar visits military installations in Nagpur and Wardha | महाराष्ट्र: लेफ्टिनेंट जनरल पराशर ने नागपुर और वर्धा में सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा किया

महाराष्ट्र: लेफ्टिनेंट जनरल पराशर ने नागपुर और वर्धा में सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा किया

नागपुर, 20 सितंबर महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल एसके पराशर ने सोमवार को नागपुर और कैम्पटी के साथ-साथ वर्धा जिले के पुलगांव में सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें कोविड-19 महामारी के बीच संचालन, मानवीय सहायता और पूर्व सैनिकों के कल्याण में उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात उप क्षेत्र द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने कैम्पटी में गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर का भी दौरा किया जहां उन्होंने युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर भर्ती प्रशिक्षण और प्रशासनिक पहलों की समीक्षा की।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ''जीओसी ने भर्ती एवं प्रशिक्षण कर्मचारियों के साथ बातचीत की और सभी रैंकों को उत्कृष्टता की दिशा में प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने केंद्र की प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना की, जिसमें फील्ड क्राफ्ट सर्किट और काउंटर इंसर्जेंसी विलेज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Lt Gen Parashar visits military installations in Nagpur and Wardha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे