लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लॉकडाउन में हुए घाटे ने व्यवसायी को बना दिया चोर, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:38 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर महाराष्ट्र के सोलापुर में कपड़े का व्यवसाय करने वाले एक कारोबारी को चोरी और सेंधमारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये लागू किये गये लॉकडाउन के कारण उसे कारोबार में घाटा हुआ था। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि व्यवसायी को प्रदेश के सोलापुर से पिछले सप्ताह आठ ऐसे मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आनंद कदम के रूप में की गयी है और वह यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर सोलापुर जिले के वज्रेश्वरी नगर का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि कदम को दो सितंबर को उस वक्त पकड़ा गया था जब वह चुराए गए कुछ आभूषण बेचने जा रहा था ।

उन्होंने बताया कि इससे पहले कदम कपड़े के अपने पारिवारिक व्यवसाय में लगा हुआ था । 2018 में किसी कारणवश वह अपने परिवार से अलग हो गया और पत्नी तथा बच्चों के साथ दूसरे स्थान पर रहने लगा ।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने तौलियों का व्यवसाय शुरू किया जो ठीक चल रहा था ।

उन्होंने बताया कि पिछले साल एक व्यवसायी ने उससे आठ लाख रुपये ठग लिये । इसलिये उसे कर्ज लेना पड़ा था और इसके कुछ ही दिन बाद कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिये लगाये गए लॉकडाउन के कारण उसे अपना व्यवसाय बंद करना पड़ा ।

अधिकारी ने बताया कि कर्ज चुकाने में अक्षम होने पर कदम इस साल एक अगस्त से कथित रूप से चोरी करने लगा।

कदम को गिरफ्तार करने वाले सोलापुर जेल रोड पुलिस थाने के उप निरीक्षक अल्फाज शेख ने बताया कि वह दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चोरी करता था । पुलिस अधिकारी के अनुसार, जेल रोड पुलिस थाना क्षेत्र में कदम ने कम से कम सात घरों के ताले तोड़े ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके के 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले लेकिन मास्क पहने रहने की वजह से आरोपी को पहचानना मुश्किल हो गया । एक सीसीटीवी फुटेज में वह बिना मास्क के दिखा जिससे उसकी पहचान हो पाई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने दो सितंबर को जाल बिछा कर उसे पकड़ लिया। तब वह चोरी के आभूषण लेकर उन्हें सर्राफा बाजार में बेचने जा रहा था ।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस को बताया कि उसने चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया है लेकिन, बाद में पूछताछ के बाद उसने बताया कि उसने इससे पहले छह और स्थानों पर चोरी की है।

शेख ने बताया कि पुलिस अब तक उसके पास से 7.60 लाख रुपये का सोना और एक लाख रुपये नकद बरामद कर चुकी है, जो उसने चुराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया