Maharashtra Exit Polls 2019: बीजेपी-शिवसेना की सुनामी में नहीं टिक पाई कांग्रेस-एनसीपी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2019 20:59 IST2019-05-19T19:23:33+5:302019-05-19T20:59:05+5:30
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 23 सीटों पर जीत हासिल की थी।

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल्स 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में रविवार (19 मई) को सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। लोकसभा सीटों के हिसाब के देश के सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र के एग्जिट पोल्स आ चुके हैं। एग्जिट पोल्स से अनुसार बीजेपी-शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। कांग्रेस-एनसीपी को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है।
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 23 सीटों पर जीत हासिल की थी। एनडीए में शामिल शिवसेना 18 सीटों पर विजयी रही।
वहीं स्वाभिमान पक्ष के राजू शेट्टी भी एक सीट जीतने में सफल रहे। वहीं शरद पवार की पार्टी एनसीपी को चार और कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ा था।
पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली सफलता महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में भी बरकरार रही थी। बीजेपी पहली बार राज्य में अपने दम पर सरकार बनाने में सफलर रही थी। हालांकि इसके बाद बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना लगातार उससे नाराज रही है।
| पार्टी | एबीपी न्यूज-नील्सन | इंडिया टुडे-ऐक्सिस | टाइम्स नाउ-वीएमआर | न्यूज 24- टुडेज चाणक्य | रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल |
|---|---|---|---|---|---|
| बीजेपी+ | 34 | 38-42 | 37 | 38 | 34-39 |
| कांग्रेस+ | 14 | 6-10 | 11 | 10 | 08-12 |
| अन्य | 00 | 0-0 | 0 | 00 | 01 |