लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण, किराना, सब्जी और दवा दुकानें छोड़ सबकुछ बंद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2021 13:49 IST

Maharashtra Lockdown: आदेश में साफ कहा गया है कि राज्य में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है. सुबह 7 से रात 8 बजे तक 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी रहेगी.

Open in App
ठळक मुद्देरात्रि 8 से सुबह 7 बजे तक कोई भी व्यक्ति बिना कारण बाहर नहीं निकल पाएगा.ग्राहकों की ओर से नियमों का पालन किए जाने की पुष्टि करें.अत्यावश्यक सेवाओं के दुकानदार एवं कर्मी जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं.

Maharashtra Lockdown: राहत एवं पुनर्वास मंत्रालय के प्रधान सचिव असीम कुमार गुप्ता ने आज कहा कि मिनी लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र में जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ सभी दुकानें बंद रहेंगी. इस मुद्दे पर कोई भी भ्रम नहीं है.

जो दुकानें खुली रहेंगी, उनमें किराना, सब्जी और दवाओं की दुकानें शामिल हैं. सोमवार को रात 8 बजे से राज्य में मिनी लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है. गुप्ता ने कहा कि आदेश में यह बात सुस्पष्ट है कि जीवनावश्यक वस्तुओं को छोड़ सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी. कई जगह अलग-अलग व्यापारी संगठनों के नाम से गलतफहमी फैलाने वाले मैसेज वायरल हो रहे हैं.

लेकिन, चाहे एकल दुकान हो या अन्य तरह की, जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानें छोड़ सभी दुकानें बंद रहेंगी. सभी मॉल और बाजार 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि आदेश में साफ कहा गया है कि राज्य में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है. सुबह 7 से रात 8 बजे तक 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर पाबंदी रहेगी.

साथ ही रात्रि 8 से सुबह 7 बजे तक कोई भी व्यक्ति बिना कारण बाहर नहीं निकल पाएगा. इसमें चिकित्सा एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को छूट रहेगी. जिलाधिकारियों और संभागायुक्तों को आदेश दिया गया है कि जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानें एवं अत्यावश्यक सेवाओं के दुकानदार एवं कर्मी जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं और ग्राहकों की ओर से नियमों का पालन किए जाने की पुष्टि करें.

शिरडी साईंबाबा मंदिर अगले आदेश तक रहेगा बंद

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर नियंत्रण पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा पाबंदियों, सप्ताहांत लॉकडाउन एवं रात्रिकर्फ्यू के लिए जारी की गई अधिसूचना के बीच शिरडी के मशहूर साईंबाबा मंदिर के अधिकारियों ने सोमवार से अगले आदेश तक इस धर्मस्थल को बंद रखने का फैसला किया.

श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार धर्मस्थल कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते बंद रहेंगे, इसलिए साईंबाबा मंदिर भी सोमवार रात आठ बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा. वैसे तो मंदिर प्रांगण में नियमित अनुष्ठान एवं कामकाज यथावत चलते रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान एवं प्रसादालय बंद रहेंगे.

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईनागपुरकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह