लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः मुझे घर के अंदर पैसों से भरा बैग मिला, वीडियो बनाया और तीन-चार और दिखे?,  पिता नारायण और भाई नितेश पर शिवसेना नीलेश राणे का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 13:20 IST

Maharashtra Local Body Elections: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी से जुड़े नीलेश राणे ने एक ‘स्टिंग ऑपरेशन’ करने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण दो दिन पहले मालवण गए थे।विधायक के पिता नारायण राणे और भाई नितेश राणे (राज्य मंत्री) भाजपा में हैं।महाराष्ट्र में नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान दो दिसंबर को होगा।

मुुंबईः शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने बुधवार को आरोप लगाया कि दो दिसंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवण में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर पर मतदाताओं को बांटने के लिए रखे गए नकदी से भरे बैग मिले हैं। हालांकि, भाजपा नेता एवं राज्य के मंत्री आशीष शेलार ने नीलेश के आरोपों को झूठा बताया।

भाजपा द्वारा इन आरोपों का खंडन करने के बाद राज्य सरकार में दोनों सहयोगियों के बीच तनाव और बढ़ गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी से जुड़े नीलेश राणे ने एक ‘स्टिंग ऑपरेशन’ करने का दावा किया है। विधायक के पिता नारायण राणे और भाई नितेश राणे (राज्य मंत्री) भाजपा में हैं।

विधायक ने कहा, ‘‘मुझे घर के अंदर पैसों से भरा एक बैग मिला। मैंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। तीन-चार और बैग हैं, और भाजपा इसी तरह काम कर रही है।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण दो दिन पहले मालवण गए थे। महाराष्ट्र में नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान दो दिसंबर को होगा।

बावनकुले ने भाजपा कार्यकर्ता के घर से नकदी मिलने पर कानूनी कार्रवाई का समर्थन किया

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंधुदुर्ग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता के घर से कथित तौर पर मतदाताओं को बांटने के लिए रखी गई नकदी की जब्ती में यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो वह सख्त कानूनी कार्रवाई का समर्थन करते हैं।

हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने शिवसेना विधायक नीलेश राणे द्वारा कार्यकर्ता के घर में शयनकक्ष समेत अन्य हिस्से में घुसने तथा उनके ‘‘स्टिंग ऑपरेशन’’ करने के तरीके पर भी सवाल उठाया। राणे ने बुधवार को आरोप लगाया कि दो दिसंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवण में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर पर मतदाताओं को बांटने के लिए रखे गए नकदी से भरे बैग मिले हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी से जुड़े नीलेश राणे ने एक "स्टिंग ऑपरेशन" करने का दावा किया।

भाजपा द्वारा इन आरोपों का खंडन करने के बाद राज्य सरकार में दोनों सहयोगियों के बीच तनाव और बढ़ गया है। शिवसेना विधायक के पिता नारायण राणे और भाई नितेश राणे (राज्य में मंत्री) भाजपा में हैं। इस मामले पर बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, ‘‘यह भी पूछा जाना चाहिए कि क्या किसी के घर में सीधे घुसना, उसके शयनकक्ष में जाना और फिर यह दावा करना उचित है कि यह स्टिंग ऑपरेशन का हिस्सा है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि नीलेश राणे ने ऐसा व्यवहार क्यों किया और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी के शयनकक्ष में जाना ‘‘थोड़ा अनुचित’’ है। राणे के इस आरोप का ज़िक्र करते हुए कि मतदाताओं को बांटने के लिए रखे गए पैसों से भरे बैग भाजपा कार्यकर्ता के घर से मिले थे, बावनकुले ने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पैसा एक भाजपा कार्यकर्ता के घर से बरामद हुआ था और प्राथमिकता यह पता लगाने की है कि इसका संबंध किसी व्यावसायिक गतिविधि से था, संपत्ति के लेन-देन से या किसी और चीज़ से।’’ भाजपा नेता एवं राज्य के मंत्री आशीष शेलार ने बुधवार को नीलेश के आरोपों को झूठा बताया था।

‘‘स्टिंग ऑपरेशन’’ के बाद चुनाव अधिकारी और पुलिस भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे। कार्यकर्ता ने दावा किया कि यह पैसा उसके व्यवसाय के लिए था और इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। महाराष्ट्र में विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो दिसंबर को होने हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे