लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र निकाय चुनावः महायुति गठबंधन से मिलकर लड़ेगी, सीएम फडणवीस बोले-जहां गठबंधन कारगर नहीं, वहां दोस्ताना मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2025 19:54 IST

Maharashtra local body elections: गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और जहां भी गठबंधन कारगर नहीं होगा, वहां दोस्ताना मुकाबला होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गठबंधन के दो अन्य पार्टियां हैं। हम वैचारिक रूप से विरोधी हैं, दुश्मन नहीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है।

अकोलाः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा, लेकिन जहां गठबंधन नहीं हो पाया, वहां दोस्ताना मुकाबला होगा। सिंचाई और बिजली उत्पादन परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद फडणवीस यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम सहित विभिन्न नगर निगमों और अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव पिछले तीन वर्षों से लंबित हैं। फडणवीस ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी की चुनाव समिति स्थानीय निकाय चुनावों से संबंधित निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और जहां भी गठबंधन कारगर नहीं होगा, वहां दोस्ताना मुकाबला होगा।’’

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गठबंधन के दो अन्य पार्टियां हैं। प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू की भूख हड़ताल के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि जिला संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले उनसे बात करेंगे। किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर कडू चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का पक्ष रखने के लिए विदेशों में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक के दौरान पवार की बेटी व सांसद सुप्रिया सुले से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शरद पवार के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘राजनीति में मानवता और संवेदनशीलता होती है। हम वैचारिक रूप से विरोधी हैं, दुश्मन नहीं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हालांकि राजनीति बदलती रहती है, लेकिन राज्य सरकार स्थिर है और महायुति के तीनों सहयोगी एक साथ रहेंगे। बाद में शहर में भाजपा द्वारा आयोजित एक रैली में बोलते हुए फडणवीस ने लोगों से स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन करने का आग्रह किया। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रमुंबईदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी