Maharashtra Local Body Election Result 2025: 286 नगर परिषद और नगर पंचायत पदों पर मतगणना जारी, देखिए महायुति 171 और MVA 46 सीट आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 13:55 IST2025-12-21T13:53:31+5:302025-12-21T13:55:27+5:30

Maharashtra Local Body Election Result 2025 Live:धुले की दोंडाईचा नगर परिषद और सोलापुर की अंगार नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।

Maharashtra Local Body Election Result 2025 Live Counting votes 286 Municipal Council Nagar Panchayat Chairman-Member posts see ahead Mahayuti 171 MVA 45 | Maharashtra Local Body Election Result 2025: 286 नगर परिषद और नगर पंचायत पदों पर मतगणना जारी, देखिए महायुति 171 और MVA 46 सीट आगे

Maharashtra Local Body Election Result 2025 Live

HighlightsMaharashtra Local Body Election Result 2025 Live: दूसरे चरण के मतदान में 47.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।Maharashtra Local Body Election Result 2025 Live: 263 स्थानीय निकायों के लिए हुए पहले चरण के मतदान में 67.3 प्रतिशत वोट पड़े थे।Maharashtra Local Body Election Result 2025 Live:  महायुति गठबंधन 174 और MVA गठजोड़ मात्र 45 सीट पर आगे।

मुंबईः महाराष्ट्र में 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों के चुनाव के लिए मतगणना रविवार को शुरू हो गई। राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से मतों की गिनती जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दो दिसंबर को 263 स्थानीय निकायों के लिए हुए पहले चरण के मतदान में 67.3 प्रतिशत वोट पड़े थे। महायुति गठबंधन 174 और MVA गठजोड़ मात्र 45 सीट पर आगे।

वहीं, शनिवार को 23 निकायों के लिए हुए दूसरे चरण के मतदान में 47.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के अंतिम आंकड़े रविवार शाम साझा किए जाएंगे। धुले की दोंडाईचा नगर परिषद और सोलापुर की अंगार नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।

इसके अलावा जामनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भी कोई मुकाबला नहीं था। इन चुनावों में कई स्थानों पर सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा नीत 'महायुति' और विपक्षी 'महा विकास आघाडी' के बीच सीधी भिड़ंत के साथ-साथ कई सीट पर गठबंधन के भीतर "मैत्रीपूर्ण मुकाबले" ने इस चुनावी जंग को बहुकोणीय बना दिया है।

Web Title: Maharashtra Local Body Election Result 2025 Live Counting votes 286 Municipal Council Nagar Panchayat Chairman-Member posts see ahead Mahayuti 171 MVA 45

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे