लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय ओबीसी आरक्षण: भाजपा ने ठाणे में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:57 IST

Open in App

ठाणे, 26 जून महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण बहाल किए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ठाणे जिले में 10 स्थानों पर ''चक्का जाम'' कर प्रदर्शन किया।

धरना-प्रदर्शन में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर, विधायक संजय केलकर के अलावा ठाणे में भाजपा के जिलाध्यक्ष निरंजन दावखरे समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया था।

उच्चतम न्यायालय ने चार मार्च के अपने आदेश में कहा था कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिये आरक्षण अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिये आरक्षित कुल सीटों के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकता।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार ने शीर्ष अदालत में स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण की आवश्यकता के संबंध में पर्याप्त आंकड़े पेश नहीं किए इसलिए राज्य मुकदमा हार गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos