महाराष्ट्र स्थानीय निकाय ओबीसी कोटा:भाजपा ने लातूर में किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:03 IST2021-06-26T21:03:59+5:302021-06-26T21:03:59+5:30

Maharashtra Local Bodies OBC quota: BJP protests in Latur | महाराष्ट्र स्थानीय निकाय ओबीसी कोटा:भाजपा ने लातूर में किया प्रदर्शन

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय ओबीसी कोटा:भाजपा ने लातूर में किया प्रदर्शन

लातूर (महाराष्ट्र), 26 जून भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण रद्द किये जाने पर लातूर में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।

उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में इस तरह के आरक्षण को रद्द कर दिया था। शीर्ष न्यायालय ने कहा था कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि सहित विभिन्न समुदायों के लिए आवंटित सीटों की कुल संख्या 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र को उच्चतम न्यायालय में मुंह की खानी पड़ी क्योंकि राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों में इस तरह की जरूरत प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त आंकड़े नहीं उपलब्ध कराए।

प्रदर्शन में शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री संभाजीराव पाटिल नीलांगेकर और पार्टी के विधान परिषद सदस्य रमेश कारद भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Local Bodies OBC quota: BJP protests in Latur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे