लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : 25 लाख रुपये की शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:31 IST

Open in App

ठाणे, दो अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-अहमदाबद राजमार्ग पर स्थित एक गोदाम एवं टैम्पो से करीब 25 लाख रुपये कीमत की शराब जब्त की गई है और मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उड़न दस्ते में शामिल निरीक्षक आनंद काम्बली ने शुक्रवार को बताया कि राज्य आबकारी विभाग के कोंकण प्रकोष्ठ से संबद्ध उड़न दस्ते ने बृहस्पतिवार को वसई के चिन्चोती में एक टैम्पो को रोका और उसमें से शराब बरामद की।

उन्होंने बताया कि यह शराब महाराष्ट्र से गुजरात ले जाई जा रही थी।

काम्बली ने बताया कि जब्त शराब को केवल दादर-नागर हवेली और गोवा में ही बेचने की अनुमति थी और महाराष्ट्र में इसकी बिक्री पर रोक है।

उन्होंने बताया कि यह खेप गुजरात ले जाई जा रही थी।

काम्बली ने बताया कि टैम्पो में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया और उनकी निशानदेही पर अधिकारियों ने विरार फाटा स्थित गोदाम पर छापेमारी की जहां से शराब की अतिरिक्त खेप जब्त की गई।

अधिकारी ने बताया कि जब्त शराब की कीमत 25.59 लाख रुपये है और मामले में टैम्पो चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?