लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानमंडल ने राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित करने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 15:33 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर महाराष्ट्र विधानमंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं होने पर राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित करने के संबंध में सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सदन में प्रस्ताव पेश किया कि जब तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण नहीं दिया जाता, तब तक आगामी निकाय चुनाव स्थगित कर दिया जाए।

नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया। पवार ने कहा कि स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व आवश्यक है। विधानसभा से पारित होने के बाद महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने विधान परिषद में प्रस्ताव पेश किया।

परिषद के सभापति रामराजे नाइक-निम्बालकर ने प्रस्ताव पर उच्च सदन के सदस्यों की राय मांगी। परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद वह पारित कर दिया गया।

उच्चतम न्यायालय ने छह दिसंबर को दिए आदेश में महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों की उन सीटों पर चुनाव पर रोक लगा दी थी,जहां ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण है। शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट किया था कि अन्य सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर