महाराष्ट्र विधान परिषदः जून-जुलाई में सेवानिवृत्त हो रहे 10 सदस्य, सभापति निंबाल्कर और नेता प्रतिपक्ष दरेकर भी शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 23, 2022 06:09 PM2022-03-23T18:09:25+5:302022-03-23T18:11:39+5:30

उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, शिवसेना नेता दिवाकर रावते, सदाभाऊ खोट, सुरजीतसिंह ठाकुर, विनायक मीते, प्रसाद लाड और संजय दौंड शामिल हैं।

Maharashtra Legislative Council 10 members retry in June-July Chairman Ramraje Naik Nimbalkar and Leader Opposition Pravin Darekar see list | महाराष्ट्र विधान परिषदः जून-जुलाई में सेवानिवृत्त हो रहे 10 सदस्य, सभापति निंबाल्कर और नेता प्रतिपक्ष दरेकर भी शामिल, देखें लिस्ट

विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विदाई भाषण दिया।

Highlightsनिंबाल्कर, दरेकर और फाटक भी इस सूची में शामिल हैं। एमएलसी का कार्यकाल छह साल का होता है। महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं जिनमें से मौजूदा समय में 15 सीटें खाली हैं। 

मुंबईः महाराष्ट्र विधान परिषद के 10 सदस्यों का कार्यकाल इस साल जून-जुलाई के दौरान पूरा हो जाएगा। इन दस सदस्यों में सदन के सभापति रामराजे नाइक निंबाल्कर और नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर भी शामिल हैं। विधान पार्षद (एमएलसी) रविंद्र फाटक जून में सेवानिवृत्त होंगे जबकि बाकी नौ सदस्यों का कार्यकाल जुलाई के अंत में समाप्त हो रहा है।

 

इन सभी 10 सदस्यों को बुधवार को विदाई दी गई क्योंकि चालू बजट सत्र उनके, विधानमंडल के उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने से पहले आखिरी सत्र है। जानकारी के मुताबिक विधान परिषद से जून-जुलाई में जो सदस्य सेवानिवृत्त होंगे उनमें राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, शिवसेना नेता दिवाकर रावते, सदाभाऊ खोट, सुरजीतसिंह ठाकुर, विनायक मीते, प्रसाद लाड और संजय दौंड शामिल हैं।

इनके अलावा निंबाल्कर, दरेकर और फाटक भी इस सूची में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एमएलसी का कार्यकाल छह साल का होता है। विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विदाई भाषण दिया। इस मौके पर विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ विधान पाषर्दों ने भी अपनी बात रखी। सदन से सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में दो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के, पांच भाजपा के और तीन शिवसेना के सदस्य हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं जिनमें से मौजूदा समय में 15 सीटें खाली हैं। 

Web Title: Maharashtra Legislative Council 10 members retry in June-July Chairman Ramraje Naik Nimbalkar and Leader Opposition Pravin Darekar see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे