लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभाः कांग्रेस के देशमुख और राकांपा के शिंदे भाइयों के लिए खुशियां ही खुशियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 16:36 IST

दोनों ही परिवार से दो-दो भाई चुनाव मैदान में थे और अब वे साथ में विधानसभा में भी दिखेंगे। कांग्रेस के दिवंगत नेता विलासराव देशमुख के तीन में से दो बेटे धीरज और अमित चुनाव मैदान में थे। अब दोनों क्रमश: लातूर ग्रामीण और लातूर शहरी विधानसभा सीटों से जीतकर सदन पहुंच गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देसोलापुर जिले की माधा और करमाला विधानसभा सीटों से जीतकर शिंदे भाई बबन और संजय विधानसभा पहुंचे हैं।बबन शिंदे जहां शरद पवार की पार्टी राकांपा की टिकट पर चुनाव मैदान में थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शुक्रवार को आया परिणाम कांग्रेस के देशमुख और राकांपा के शिंदे भाइयों के लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आया है।

दोनों ही परिवार से दो-दो भाई चुनाव मैदान में थे और अब वे साथ में विधानसभा में भी दिखेंगे। कांग्रेस के दिवंगत नेता विलासराव देशमुख के तीन में से दो बेटे धीरज और अमित चुनाव मैदान में थे। अब दोनों क्रमश: लातूर ग्रामीण और लातूर शहरी विधानसभा सीटों से जीतकर सदन पहुंच गए हैं।

वहीं सोलापुर जिले की माधा और करमाला विधानसभा सीटों से जीतकर शिंदे भाई बबन और संजय विधानसभा पहुंचे हैं। बबन शिंदे जहां शरद पवार की पार्टी राकांपा की टिकट पर चुनाव मैदान में थे, वहीं निर्दलीय मैदान में उतरे संजय शिंदे का राकांपा ने समर्थन किया था।

माधा सीट से बबन ने शिवसेना के संजय कोकटे को 68,245 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं करमाला सीट से संजय ने शिवसेना के बागी नेता नारायण पाटिल को 5,494 वोटों से हराया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी