लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र  विधानससभा चुनावः चव्हाण ने कहा- कांग्रेस-राकांपा 123-125 सीटों पर लड़ेगी, 41 सीटें सहयोगियों के लिए

By भाषा | Updated: September 10, 2019 21:02 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि दोनों बड़े विपक्षी दलों के बीच आपसी सहमति से सीटों की अदला-बदली हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘(प्रकाश आंबेडकर के) वंचित बहुजन आघाड़ी, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना, समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत चल रही है। अगर गठबंधन हुआ तो 41 सीटें छोटे सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देचव्हाण ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी विपक्ष को खत्म करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राजनीतिक दल संसदीय लोकतंत्र के केंद्र में हैं, लेकिन अब इस पर खतरा है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राकांपा 123-125 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 41 निर्वाचन क्षेत्र सहयोगियों के लिए छोड़े जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों बड़े विपक्षी दलों के बीच आपसी सहमति से सीटों की अदला-बदली हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘(प्रकाश आंबेडकर के) वंचित बहुजन आघाड़ी, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना, समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत चल रही है। अगर गठबंधन हुआ तो 41 सीटें छोटे सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएगी।’’

हालांकि, चव्हाण ने जोर देकर कहा कि वंचित बहुजन आघाड़ी की मांग को स्वीकार नहीं किया जा सकता कि कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ संबंध खत्म कर ले। विभिन्न दलों के नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बारे में चव्हाण ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी विपक्ष को खत्म करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राजनीतिक दल संसदीय लोकतंत्र के केंद्र में हैं, लेकिन अब इस पर खतरा है। देश को एक पार्टी के शासन की तरफ ले जाने का प्रयास हो रहा है, जिसका अहसास देश को कुछ समय तक आपातकाल के दौरान हो चुका है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार की गिरफ्तारी के मुद्दे पर चव्हाण ने कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को पार्टी में शामिल होने के लिए आतंकित कर रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेसशरद पवारसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है