लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नेताओं ने बाला साहब ठाकरे को उनकी 95वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:20 IST

Open in App

मुम्बई, 23 जनवरी महाराष्ट्र के नेताओं ने शनिवार को शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की 95वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ठाकरे ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए एक कार्टूनिस्ट के रूप में अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल किया।

पवार ने ट्वीट किया कि दिवंगत नेता की शब्दों पर अच्छी पकड़ ने उन्हें एक अच्छा वक्ता बनाया और उनकी राज्य की राजनीति पर अच्छी पकड़ थी।

बाला साहब के बेटे एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मातोश्री (पारिवारिक आवास) में अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने पिता के योगदान को याद करते हुए कहा कि ठाकरे ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भाग लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह एक महान राष्ट्रवादी और हिंदुत्व के उज्ज्वल प्रतीक थे।’’

भाजपा नेता एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी ठाकरे को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग