लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : वकील और उसके भाई पर दो आदिवासियों को बंधक बनाने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 2, 2021 11:31 IST

Open in App

ठाणे, दो अक्टूबर पुलिस ने ठाणे जिले के शाहपुर में एक वकील और उसके भाई के खिलाफ दो आदिवासियों का अपहरण करने तथा दो महीने तक उन्हें बंधक बनाए रखने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी उनसे जमीन के मुआवजे के तौर पर मिली धनराशि का एक हिस्सा देने की मांग कर रहे थे।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान मुरबाद तहसील के खानिवारे गांव के वकील विठ्ठल देसले और उसके भाई धनाजी देसले के रूप में की गयी है। आरोपी अभी फरार हैं।

शाहपुर में पोकल्याची वाडी के दो भाइयों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। शिकायत में कहा गया है कि पीड़ितों की जमीन का सरकार ने एक बांध परियोजना के लिए अधिग्रहण कर लिया था। वकील और उसके भाई ने आदिवासी भाइयों से वादा किया था कि वे उन्हें उनकी जमीन के लिए उचित मुआवजा दिलाएंगे। वे 21 जुलाई को उन्हें मामले पर चर्चा करने के नाम पर अपने घर ले आए। दोनों ने 23 सितंबर तक उन्हें बंधक बनाकर रखा।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने आदिवासी भाइयों से उन्हें मिलने वाले मुआवजे की 60 प्रतिशत धनराशि देने को कहा। उन्होंने पीड़ितों को धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस के पास जाने की कोशिश की तो उन्हें मार दिया जाएगा। 23 सितंबर को आरोपी पीड़ितों को पंजीयक कार्यालय लाए और उनसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने को कहा लेकिन दोनों ने इससे इनकार कर दिया। उस समय पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने उन्हें छुड़ा लिया। छह दिन बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं