लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भारी बारिश से भूस्खलन

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:01 IST

Open in App

अलीबाग (महाराष्ट्र), 19 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 186.51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान जिले के पनवेल में 284.2 मिमी और महाड में 89 मिमी बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि कुडगांव गांव में दिघी-मनगांव रोड पर सोमवार को भूस्खलन हुआ, लेकिन हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इलाके में यातायात अवरुद्ध हो गया है और मलबा हटाने के प्रयास जारी है।

उन्होंने बताया कि रविवार को भी मुरुड तालुका के राजपुर गांव में भुस्खलन हुआ था, हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन तीन-चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। पांच परिवारों के करीब 24 लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है।

रायगढ़ सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में पुंडलिका, अंबा, सावित्री, पातालगंगा, उल्हास और गढ़ी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। रायगढ़ के मुरुड में पिछले 24 घंटे में 270 मिमी, माथेरान में 268.40 मिमी और खालापुर में 195 मिमी, माणगांव में 207 मिमी, अलीबाग में 123 मिमी, रोहा में 202 मिमी, पेन में 180 मिमी, सुधागढ़ में 166 मिमी, पोलादपुर में 122 मिमी, म्हसाला में 159 मिमी, उरण में 151 मिमी, श्रीवर्धन में 163 मिमी, कर्जत में 194.60 मिमी और ताला में 210 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक जून से अभी तक, जिले में औसतन 1,870.3 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 499 मिमी अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन