लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र जमीन घोटाला: मीरा भायंदर के फरार चल रहे शहर योजनाकार सूरत में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:09 IST

Open in App

ठाणे, 25 जून ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके के नगर योजनाकार को धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार सुबह गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया। उस पर आवासीय जमीन को कृषि जमीन बताकर राज्य के खजाने को करोड़ों रुपये के नुकसान पहुंचाने में शामिल होने के आरोप हैं।

ठाणे अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिलीप घेवारे मीरा भायंदर नगर निगम में शहर योजनाकार के पद पर तैनात था। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी के जरिए आवासीय जमीन को कृषि जमीन दिखाया ताकि यूएलसी अधिनियम के तहत लाभ कमाया जा सके। इस प्रक्रिया से राज्य के कोष को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) लक्ष्मीकांत पाटिल ने बताया कि घेवारे पिछले दो सप्ताह से फरार चल रहा था और उसने सत्र अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका भी डाल रखी थी। आज सुबह उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया। इस साल 10 जून से अपराध शाखा द्वारा जांच शुरू किए जाने से लेकर अब तक यह चौथी गिरफ़्तारी हुई है। इसके पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ 2017 में ही आरोपपत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां