लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : क्षितिज प्रसाद, मादक पदार्थों के संदिग्ध विक्रेता को जमानत मिली

By भाषा | Updated: November 26, 2020 16:59 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर मुंबई की एक अदालत ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद तथा मादक पदार्थों के एक संदिग्ध विक्रेता को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। इन दोनों को बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था।

हालांकि, प्रसाद आज जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि उनके खिलाफ एक और मामले की सुनवाई चल रही है। उस मामले में दायर जमानत याचिका पर तीन दिसंबर को सुनवाई होनी है। प्रसाद के वकील ने यह जानकारी दी।

प्रसाद को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में पूछताछ के बाद राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत 26 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विशेष एनडीपीएस अदालत के न्यायाधीश जी बी गुराव ने बृहस्पतिवार को उन्हें जमानत दे दी।

अदालत ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत देते हुए आरोपी को बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जाने, सबूतों से छेड़छाड़ न करने और जांच को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया।

प्रसाद ने इससे पहले आरोप लगाया कि था कि एनसीबी ने उन्हें फंसाया है क्योंकि उन्होंने निर्देशक करण जौहर और उन्य बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ झूठे बयान देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, जांच एजेंसी ने उनके आरोपों के खारिज कर दिया था।

इस बीच, विशेष अदालत ने संदिग्ध ड्रग्स विक्रेता ड्वेन फर्नांडिस को भी जमानत दे दी। वह भी ड्रग्स मामले में आरोपी है।

जांच एजेंसी के अनुसार, फर्नांडिस मारिजुआना और हशीश का कारोबार करता था और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का सहायक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह