लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 रोधी टीका लेने वालों की संख्या में 34,000 का इजाफा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 17:00 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल महाराष्ट्र में कोविड-19 रोधी टीके की कमी के बीच टीकाकरण कराने वालों की संख्या में 34,000 का इजाफा हुआ है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को 2,37,700 लोगों ने कोविड-19 टीका लगवाया था जबकि बृहस्पतिवार को 2,72,176 लोगों ने टीके की खुराक ली । इस तरह 34,476 अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ।

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 1,58,88,121 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

कई टीकाकरण केंद्रों पर लंबी कतारों और भ्रम के बीच मुंबई शहर में बृहस्पतिवार को बुधवार की तुलना में ज्यादा टीकाकरण हुआ।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर में बुधवार को 26,610 और बृहस्पतिवार को 44,042 लोगों ने टीके की खुराक ली।

राज्य में अब तक 11,05,848 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके की खुराक ली है। इनमें 6,24,567 कर्मियों ने टीके की दूसरी खुराक ली है।

रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम मोर्चा के अब तक 13,04,828 कर्मियों ने टीके की खुराक ली है जिनमें 4,83,444 कर्मियों ने टीके की दूसरी खुराक ली है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 45 साल से अधिक उम्र के 1,09,64,761 लोग पहली खुराक जबकि 14,04,673 लोग टीके की दूसरी खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा