महाराष्ट्र: नागपुर शहर में सड़क पर झगड़े के बाद किशोर ने एक व्यक्ति की हत्या की
By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:48 IST2021-01-29T22:48:43+5:302021-01-29T22:48:43+5:30

महाराष्ट्र: नागपुर शहर में सड़क पर झगड़े के बाद किशोर ने एक व्यक्ति की हत्या की
नागपुर, 29 जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर शहर के कलामां इलाके में सड़क पर झगड़े के बाद बाइक सवार एक किशोर ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कलामां पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर विश्वनाथ चव्हाण ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर को ओल्ड काम्प्टी रोड पर हुई, जहां आरोपी ने मोटरसाइकिल से गणेश नगर के रहने वाले पीड़ित करण अशोक वर्मा को टक्कर मार दी।
अधिकारी ने कहा कि इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से पीड़ित पर वार किया।
उन्होंने कहा कि वर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने सुबह दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 302(हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।