लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : अपहृत किशोरी को सुरक्षित बचाया गया, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:32 IST

Open in App

ठाणे, 21 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा से नवंबर 2020 में कथित रूप से अपहृत 17 साल की किशोरी को पुलिस ने राज्य के ही अहमद नगर जिले से सुरक्षित बचा लिया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि किशोरी का अपहरण करने वाले की पहचान सागर शेंदेफल (25) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ठाणे पुलिस की अपराध शाखा की ईकाई-1 के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर किशोरी को बचाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुंब्रा की एक किशोरी का 29 नवंबर, 2020 को अपहरण हो गया था। उसके माता-पिता की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 363 (अपहरण) में मामला दर्ज किया गया था।’’

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि किशोरी एक ढाबे में रसोइए का काम कर रही थी। उसे उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे