लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Taja Khabar: पुणे पुलिस का कांस्टेबल और उसकी पत्नी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

By भाषा | Updated: April 18, 2020 14:29 IST

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पुणे में अभी तक 565 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 48 की मौत हो गई है।  

Open in App
ठळक मुद्देकांस्टेबल पुणे पुलिस में काम करता है और पिंपरी में रहता है। पिंपरी-चिंचवड़ इलाके के एक आइशोलेशन वॉर्ड में उन दोनों को भेजा गया है।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में 43 वर्षीय पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक पृथक केंद्र में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल पुणे पुलिस में काम करता है और पिंपरी में रहता है।

अधिकारी अब दंपति के करीबी संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पुणे में अभी तक 565 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 48 की मौत हो गई है।  

वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 77 और मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को इसके मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,120 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।

बीएमसी के अनुसार 37 और लोग स्वस्थ हुए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। शहर में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 239 हो गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संदिग्ध 201 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपुणेमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos