Maharashtra Ki Taja Khabar: मुंबई के धारावी में 650 के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज संक्रमण के 33 नए मामले आए सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2020 20:34 IST2020-05-05T20:34:44+5:302020-05-05T20:34:44+5:30

केंद्र सरकार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मानें तो देश भर में पिछले 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुईं हैं।  

Maharashtra Ki Taja Khabar: Number Of Corona Infections Crosses 650 In Dharavi, Mumbai, 33 New Cases Of Infection Revealed Today | Maharashtra Ki Taja Khabar: मुंबई के धारावी में 650 के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज संक्रमण के 33 नए मामले आए सामने

कोरोना वायरस (फाइल फोटो)

Highlightsदेश में कुल COVID-19 के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 46,433 हो गई है। इसके साथ ही 13161 मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर चले गए हैं।

मुंबई: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में आज रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है। महाराष्ट्र में इस समय देश के सभी राज्यों से अधिक कोरोना संक्रमित हैं। यहां संक्रमण के मामले में कोई कमी होते नहीं दिख रही है। आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित झुग्गी-झोपड़ी व सघन जन घनत्व वाले धारावी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई के सिर्फ एक इलाके धारावी में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 665 है। इसके अलावा इस क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। 

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मानें तो पिछले 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुईं हैं।
 
इस तरह देश में कुल COVID-19 के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 46433 हो गई है। इसके साथ ही 13161 मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर चले गए हैं। देश भर में अब तक कोरोना संक्रमण से 1568 मौतें हुई हैं।  

देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं 
लॉकडाउन का तीसरा चरण 4​ मई से शुरू हो गया है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में सभी राज्यों ने कुछ छूट भी दी हैं। हालांकि कोरोना से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या ने देश की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुता​बिक कोरानो वायरस से अब तक 46,433 लोग संक्रमित हैं जबकि 1568 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज हैं
महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। यहां ताजा आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की कुल संख्या 14541 हो गई है। जबकि राज्य में अब तक 583 लोगों की मौत हुई है। पूरे राज्य में 390 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव हैं. ये संख्या सबसे ज्यादा मुंबई में है। यहां 150 पुलिसकर्मी कोरोना के शिकार हो गए हैं। 

Web Title: Maharashtra Ki Taja Khabar: Number Of Corona Infections Crosses 650 In Dharavi, Mumbai, 33 New Cases Of Infection Revealed Today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे