लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Taja Khabar: शराब की दुकानें खुलने दी जाए, मुश्किल घड़ी में इससे राजस्व बढ़ेगा, राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव से कही ये बात

By भाषा | Updated: April 23, 2020 19:29 IST

मनसे प्रमुख ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को लिखे पत्र में कहा है कि शराब की दुकानें खुली रखने की इजाजत देने का मतलब शराब पीने वालों की जरूरत को पूरा करने की कोशिश नहीं है, बल्कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य द्वारा सामना की जा रही इस मुश्किल घड़ी में राजस्व को बढ़ाना है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार को इस नाजुक घड़ी में नैतिकता के विषय में नहीं उलझना चाहिए और आवश्यक निर्णय लेना चाहिए।

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख कर महाराष्ट्र में शराब की दुकानें खोलने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के कोषागार में राजस्व बढ़ेगा। राज ने इसके पीछे यह तर्क दिया कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के दौरान राज्य का खजाना तेजी से खाली हो रहा है। मनसे प्रमुख ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को लिखे पत्र में कहा है कि शराब की दुकानें खुली रखने की इजाजत देने का मतलब शराब पीने वालों की जरूरत को पूरा करने की कोशिश नहीं है, बल्कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य द्वारा सामना की जा रही इस मुश्किल घड़ी में राजस्व को बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद शराब की दुकानें सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए खोलने की इजाजत दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस नाजुक घड़ी में नैतिकता के विषय में नहीं उलझना चाहिए और आवश्यक निर्णय लेना चाहिए।

मनसे प्रमुख ने पत्र में कहा, ‘‘इसके बजाय, समस्या का सामना किया जाए और समाधान तलाशा जाए।’’ उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य का खजाना तेजी से खाली हो रहा है। लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने वहनीय मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने के लिये होटलों और रसोइयों को इजाजत देने की अपील की क्योंकि महाराष्ट्र की आबादी का एक बड़ा हिस्सा इन पर निर्भर है। मनसे प्रमुख ने कहा कि इससे राज्य की कमजोर पड़ रही अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने में मदद मिलेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनाराज ठाकरेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं