लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Taja Khabar: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- लॉकडाउन समाप्त होने के बाद राज्य में पाबंदी हटाने पर होगा निर्णय

By भाषा | Updated: April 26, 2020 20:04 IST

” इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस से उपजी स्थिति को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास आघाडी सरकार की आलोचना की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर टेलीविजन पर अपने संबोधन में उन्होंने ये विचार रखे। तीन मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा अगले सप्ताह की जाएगी।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में लागू पाबंदियों में ढील देने का निर्णय तीन मई को देशव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने पर स्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया जाएगा। राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर टेलीविजन पर अपने संबोधन में उन्होंने ये विचार रखे। ठाकरे ने कहा, “तीन मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा अगले सप्ताह की जाएगी। उसके बाद हम लॉकडाउन में ढील देने के कदम पर निर्णय लेंगे।”

ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी उनके कथन के लिए धन्यवाद दिया, जिसमें गडकरी ने कहा था कि किसी भी प्रकार की राजनीति करने का यह सही समय नहीं है। ठाकरे ने कहा, “गडकरी जी ने परोक्ष रूप से कहा कि कुछ लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं। इसके लिए उनका लाख बार धन्यवाद। सभी लोगों से मुझे समर्थन देने को कहने के लिए उनका धन्यवाद।

कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में आपने लोगों से मेरा समर्थन करने को कहा।” इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस से उपजी स्थिति को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास आघाडी सरकार की आलोचना की थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं