Maharashtra Ki Taja Khabar: मुंबई में कोविड-19 के 395 मामले सामने आए, 15 लोगों की संक्रमण से मौत
By भाषा | Updated: April 27, 2020 23:39 IST2020-04-27T23:39:25+5:302020-04-27T23:39:25+5:30
संक्रमण से मरे इन 15 लोगों में से 10 पुरानी बीमारी से ग्रसित थे। इसमें यह भी बताया गया कि शुक्रवार को 433 संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

Maharashtra Ki Taja Khabar: मुंबई में कोविड-19 के 395 मामले सामने आए, 15 लोगों की संक्रमण से मौत
Highlights मुंबई में आज 15 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई और मृतक आंकड़ा 219 पर पहुंच गया। संक्रमण से उबर चुके 118 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और ठीक होकर घर जा चुके मरीजों की कुल संख्या 1015 है।
मुंबई: मुंबई में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 395 मामले सामने आए जिसके बाद शहर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5,589 पहुंच गया। बीएमसी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुंबई में आज 15 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई और मृतक आंकड़ा 219 पर पहुंच गया।
संक्रमण से मरे इन 15 लोगों में से 10 पुरानी बीमारी से ग्रसित थे। इसमें यह भी बताया गया कि शुक्रवार को 433 संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। इसमें बताया गया कि संक्रमण से उबर चुके 118 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और ठीक होकर घर जा चुके मरीजों की कुल संख्या 1015 है।