लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में 11.21 लाख रुपये का केटामाइन जब्त, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:43 IST

Open in App

ठाणे, 17 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.12 लाख रुपये की केटामाइन जब्त कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे शहर की पुलिस की जन संपर्क अधिकारी जयमाला वासावे के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एएनसी की एक टीम ने घोड़बंदर रोड के आनंद नगर इलाके में जाल बिछाया और आरोपी वैभव नरेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वैभव के पास से पुलिस ने 11.21 लाख रुपये का केटामाइन जब्त कर लिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे 20 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसकी आपूर्ति किसे करने वाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह