लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, केरल को कोविड-19 संबंधी आरटी-पीसीआर जांच में वृद्धि करने की जरूरत : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र और केरल से कोविड-19 संबंधी आरटी-पीसीआर जांच को बढ़ाने के लिए कहा गया है क्योंकि देश में कुल उपचाराधीन मरीजों में 72 प्रतिशत इन्हीं दोनों राज्यों में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इन दोनों राज्यों में क्रमश: 61,550 और 37,383 उपचाराधीन मरीज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश में कुल उपचाराधीन मरीजों के 72 प्रतिशत इन्हीं दोनों राज्यों में हैं।’’

इन दोनों राज्यों में ज्यादा उपचाराधीन मरीजों की संख्या को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि एक कारण सकता है कि आरटी-पीसीआर जांच की संख्या घटायी गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय तक महाराष्ट्र और केरल दोनों राज्यों में आरटी-पीसीआर जांच की संख्या घटती गयी और आरटी-पीसीआर जांच की संख्या में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। हमने दोनों राज्यों से इस बारे में कहा है।’’

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए उपयुक्त तौर तरीका अपनाए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम केरल को देखें तो त्योहार के समय से ही मामलों में वृद्धि देख सकते हैं। दोनों राज्यों में जांच की संख्या में बढ़ोतरी की गुंजाइश हैं और निगरानी बढ़ानी होगी। हमें सतर्कता बरतनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए