लाइव न्यूज़ :

भारत में पिछले सप्ताह आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 53 प्रतिशत महाराष्ट्र, केरल में :केंद्र

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में पिछले सप्ताह सामने आये कोविड-19 के आधे से अधिक मामले महाराष्ट्र और केरल के हैं। मंत्रालय ने कहा कि महामारी अभी जल्द समाप्त होने वाली नहीं है।

सरकार ने कहा कि पर्यटन स्थलों से आने वाली तस्वीरें और बिना कोविड प्रोटोकॉल के लोगों की भीड़ लगने के दृश्य चिंता की गंभीर वजह हैं और ऐसी लापरवाही से वायरस का खतरा बढ़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश अभी महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और हमें आत्मनिरीक्षण करना होगा कि क्या हम इस भ्रामक धारणा को तो नहीं मान बैठे कि कोविड-19 समाप्त हो गया है।’’

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि पर्यटन स्थलों की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं और जिस तरह लोग कोविड नियमों के बगैर उमड़ रहे हैं, यह गंभीर चिंता का विषय है और इस तरह की लापरवाही वायरस फैलने के जोखिम को बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम लापरवाही नहीं बरत सकते, आत्मसंतोष के लिए कोई जगह नहीं है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन न करने पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और एक छोटी सी गलती के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं जिससे महामारी से लड़ाई कमजोर पड़ सकती है।

उत्तराखंड के मसूरी में कैम्पटी फॉल्स में पर्यटकों की भीड़ का वीडियो दिखाते हुए अग्रवाल ने कहा, ‘‘क्या यह कोविड-19 वायरस को खुला आमंत्रण नहीं है कि आओ और हमें संक्रमित करो। समुदाय में संक्रमण फैलने का संबंध हमारे बर्ताव से है।’’

अग्रवाल ने कहा कि भारत में कोविड के नये मामलों में से 80 प्रतिशत महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 90 जिलों से सामने आये हैं जो इन क्षेत्रों में ध्यान देने की जरूरत की ओर संकेत करता है।

उन्होंने कहा कि भारत में पिछले सप्ताह सामने आये कोविड-19 के मामलों में से आधे से ज्यादा महाराष्ट्र (21 प्रतिशत) और केरल (32 प्रतिशत) से आये। उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए हम राज्यों के साथ मिलकर रोकथाम के गहन उपायों पर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 66 जिलों में कोविड-19 की संक्रमण दर आठ जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 10 प्रतिशत से अधिक थी।

अग्रवाल ने रूस और ब्रिटेन समेत कुछ देशों में संक्रमण के मामलों में हाल में हुए इजाफे का जिक्र करते हुए लोगों को आगाह किया। उन्होंने मास्क पहनने और एक-दूसरे से निश्चित दूरी रखने जैसे कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की जरूरत बताई।

ब्रिटेन में यूरो 2020 फुटबॉल मैचों के बाद औसत दैनिक नए मामलों की संख्या बढ़ गई। बांग्लादेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में नए मामले अधिक आए जिसके कारण सरकार को देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 रोधी टीका लगवाना चाहिए क्योंकि वे संक्रमण से सुरक्षित करते हैं और वैज्ञानिक आंकड़ों का मूल्यांकन करने तथा गहन विचार-विमर्श के बाद गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए दिशानिर्देश जारी किये गये हैं।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,58,727 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 911 और लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,05,939 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल