Maharashtra-Jharkhand Chunav 2024 Dates: कांग्रेस ने 14 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए?, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और सचिन पायलट पर दांव, देखें लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2024 15:33 IST2024-10-15T15:21:55+5:302024-10-15T15:33:39+5:30
Maharashtra-Jharkhand Chunav 2024 Dates: निर्वाचन आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है।

Jharkhand Assembly Election 2024
Maharashtra-Jharkhand Chunav 2024 Dates: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होने जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) कुछ देर में घोषणा करेगा। इस बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड की तैयारी शुरू कर दी। कांग्रेस ने 14 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 11 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए और झारखंड के लिए 3 नियुक्त किए। महाराष्ट्र की जिम्मेदारी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महासचिव सचिन पायलट पर खेला गया है। झारखंड के लिए सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी और तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू को बनाया गया है।
Congress President Shri @kharge has appointed AICC Senior Observers (Division- wise) and State Election Senior Coordinators for Maharashtra, as follows, for the ensuing assembly elections in the state, with immediate effect. pic.twitter.com/syuSm3ZiTE
— Congress (@INCIndia) October 15, 2024
Hon'ble Congress President Shri @kharge has appointed the following leaders as AICC Senior Observers for Jharkhand for the upcoming assembly elections in the state, with immediate effect. pic.twitter.com/VhoUp9aLeQ— Congress (@INCIndia) October 15, 2024
कांग्रेस ने मंगलवार को अपने वरिष्ठ नेताओं तारिक अनवर और अधीर रंजन चौधरी तथा तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा सदस्य अनवर, पूर्व सांसद अधीर व विक्रमार्क मल्लू वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
गहलोत और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर को मुंबई एवं कोंकण क्षेत्र, बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को विदर्भ (अमरवाती एवं नागपुर) क्षेत्र तथा पायलट और तेलंगाना सरकार के मंत्री उत्तर कुमार रेड्डी को मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव तथा कर्नाटक सरकार के मंत्री एमबी पाटिल को पश्चिम महाराष्ट्र और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन एवं तेलंगाना सरकार की मंत्री अनुसुइया सीताक्का को उत्तरी महाराष्ट्र क्षेत्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे को महाराष्ट्र में चुनाव के लिए वरिष्ठ समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।