महाराष्ट्र: जयंत पाटिल ने कहा- सीएम उद्धव ने विभाग आवंटन की सूची राज्यपाल को भेजी

By भाषा | Updated: January 5, 2020 07:37 IST2020-01-05T07:35:47+5:302020-01-05T07:37:01+5:30

पाटिल ने एक ट्वीट में कहा, “मेरी सूचना के मुताबिक, विभागों की सूची आज शाम साढ़े सात बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेज दी गई।’

Maharashtra: Jayant Patil says CM Uddhav sent the list of department allocation to the Governor | महाराष्ट्र: जयंत पाटिल ने कहा- सीएम उद्धव ने विभाग आवंटन की सूची राज्यपाल को भेजी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे। (फाइल फोटो)

Highlightsजयंत पाटिल ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल जल्द ही अपनी मंजूरी दे देंगे।”उन्होंने कहा कि हर कोई विभाग आवंटन की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहा है। 

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों को आवंटित किए जाने वाले विभागों की सूची को शनिवार शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेज दिया।

पाटिल ने एक ट्वीट में कहा, “मेरी सूचना के मुताबिक, विभागों की सूची आज शाम साढ़े सात बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेज दी गई।’

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल जल्द ही अपनी मंजूरी दे देंगे।” साथ ही उन्होंने कहा कि हर कोई विभाग आवंटन की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहा है। 

Web Title: Maharashtra: Jayant Patil says CM Uddhav sent the list of department allocation to the Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे